बुलंदशहर, मई 3 -- क्षेत्र में शनिवार रात आई तेंज आंधी व बारिश के बाद विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। खुर्जा में दस, जहांगीरपुर में 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही। रात एक बजे के बाद तेज आंधी बारिश आई, जिसके चलते नगर व देहात क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह करीब 11 बजे सप्लाई चालू हो सकी। ऐसे में लोगों को पानी की किल्लत भी बनी रही। रातभर अंधेरे में रहने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही, वहीं गर्मी के चलते और दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब एक बजे बाद सप्लाई चालू हो सकी। इसके अलावा जहांगीरपुर के भुन्ना जाटान, चिंरागवली, शाहपुर कला, रखेड़ा, मुमरेजपुर, उस्मानपुर आदि गांव में विद्युत सप्लाई बाधित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.