बिजनौर, मई 7 -- नगीना।बुधवार रात 11 बजे से आई तेज आंधी और बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया, लेकिन आम और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। बिजली आपूर्ति 8 घंटे ठप रहने से लोग परेशान रहे। रात 11 बजे से आंधी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश शुरू हुई। बूंदाबांदी तड़के तक जारी रही। सुबह भी आसमान में काले बादल छाए रहे। पौने नौ बजे फिर बारिश शुरू हो गई। बेमौसम बारिश से तापमान गिरा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और सुबह लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते दिखे। यह भी पढ़ें- मौसम ने बदली करवट, शहर में मौसम हुआ सुहानाफसल को नुकसान तेज आंधी से बागों में कच्चे आम गिर गए। बागवानों के मुताबिक तीन दिन में दो बार आई आंधी से भारी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी तैयार गेहूं की फसल के पौधे तेज हवाओं से गिर गए। बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ने की आशंका, किसानों क...