औरैया, मई 7 -- कंचौसी, संवाददाता। नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं से कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से मौसम सुहावना होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत भी मिली। गुरुवार सुबह अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। धूल भरी आंधी के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी हुई। कई जगह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रुकना पड़ा। इसके बाद शुरू हुई बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला पूरे दिन रुक-रुक कर चलता रहा। यह भी पढ़ें- तेज हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, जनजीवन अस्त-व्यस्त आसमान में दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं का असर ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.