तेज आंधी और बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जनजीवन प्रभावित
संभल, मई 13 -- संभल। जनपद में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह करीब 10 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर घरों में लगे टीन शेड उड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। आंधी के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई और कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों पर भी दिखाई दिया। खेतों में तैयार खड़ी मक्का की फसल तेज आंधी और बारिश के चलते गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका सताने लगी है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से घंटों बिजली गुल, कई जगह जलभराव वहीं लगातार हुई बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम में आई अचानक तब्दीली स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.