तेज आंधी और बारिश से फसलों को भारी नुकसान किसान मर्माहत
कटिहार, अप्रैल 27 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड क्षेत्र में रविवार को अचानक आए तेज आंधी और भीषण बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। इससे मक्का गेहूं आम और लीची की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में तैयार खड़ी और कटाई के बाद रखी गई फसलें बर्बाद हो गई। जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। स्थानीय किसानों अजय कुमार मेहता, अमिन मरांडी, अशोक सिंह, अवधेश साह, विकास सिंह अवधेश यादव सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि मक्का की फसल काटकर खेतों में सुखाने और तैयार करने का काम चल रहा था। तभी अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। जिससे पूरी फसल भींगकर खराब हो गई। कई जगहों पर फसल पानी में डूब गई। जिससे उसे बचा पाना मुश्किल हो गया है। किसानों ने यह भी बताया कि गेहूं की फसल जो कटाई के अंतिम चरण में थी। वह भी बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.