रुडकी, मई 7 -- मंगलौर। आंधी और बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया। कई स्थानों पर विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए और बिजली की लाइनों पर जा गिरे, जिससे दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। बुधवार की रात के समय आई आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान ऊर्जा निगम को पहुंचाया है। मुख्य मार्गों और ग्रामीण इलाकों में पेड़ टूटने से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और तार टूट गए। इसके चलते मंगलौर और आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात से ही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। ऊर्जा निगम की कई टीमें गुरुवार की सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुटी रही। आंधी के कारण आम की फसल टूटकर जमीन पर गिर गई है, जिससे किसानों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस साल अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। लेकिन आंधी और बारिश से आम की फसल अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.