तेज आंधी और बारिश से गिरे कई पुराने पेड़
सिमडेगा, मई 14 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। गुरुवार शाम ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय और आसपास के इलाके में आई तेज आंधी और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। बारिश के दौरान बड़े-बड़े ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ। वहीं आम भी जमीन में धारासाई हो गई। कई पुराने पेड़ धराशायी हो गए। जबकि कई पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। ठेठईटांगर प्रखंड कार्यालय के समीप तेज आंधी के कारण एक विशाल बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से पीसीसी सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। वहीं पेड़ की चपेट में आने से बैंक ऑफ इंडिया की चारदीवारी और मुख्य गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- बिगड़ा मौसम: तेज आंधी और बादलों की गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा इतनी तेज थी कि कई जगह टिन और पेड़ों की शाखाएं उड़ने लगीं। अचानक आए तूफान के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.