तेज आंधी और बारिश से गारू प्रखंड में भारी नुकसान
लातेहार, जून 23 -- गारू प्रतिनिधि। मंगलवार को गारू प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जबकि कई जगहों पर सामान और अन्य वस्तुएं इधर-उधर बिखरी हुई नजर आईं। धागर टोला स्थित अनुज ग्राहक सेवा केंद्र व कंप्यूटर सेंटर के सामने एक विशाल शीशम पेड़ की बड़ी डाली टूटकर गिर गई। डाली की चपेट में आने से वहां खड़ी दो से तीन बाइक दब गईं। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को पेड़ की टहनियों के नीचे से निकालने का प्रयास किया गया। इधर, करवाई पंचायत के मुखिया सुनेश्वर सिंह ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत अंतर्गत ग्राम बहेरा टोली निवासी कैलाश सिंह की मवेशी की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। पशुपालक ने प्रशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.