तेज आंधी और बारिश से एचटी लाइन पर गिरा पेड़, नगर और ग्रामीण अंचल आपूर्ति ठप
मुरादाबाद, मई 30 -- तेज आंधी और बारिश के दौरान हाई टेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से ग्रामीण अंचल की बिजली लाइन के तार टूटकर ठाकुरद्वारा नगर की एचटी लाइन के ऊपर गिर गए, जिससे लाइनों में फाल्ट आ गया। इसके चलते नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। मौसम विभाग शुक्रवार को चेताया था कि शनिवार की शाम तेज आंधी के साथ बारिश होगी,शनिवारका अचानक मौसम बदला और आंधी बारिश केचलते लोग घरों में कैद हो गए। काशीपुर मुरादाबाद हाईवे स्थित संत निरंकारी भवन के सामने यूकेलिप्टस का पेड़ उखड़ कर ग्रामीण अंचल की 33 केवीए की लाइन पर गिर पड़ा। इस लाइन के तार टूटकर टाउन की 33 के लिए विद्युत लाइन पर गिरे जिससे फाल्ट आ गया। इससे करीब पांच घंटे से नगर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति ठप रही。 यह भी पढ़ें- आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था, फाल्ट-ब्रेकडाउन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.