कोडरमा, मार्च 20 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक बदले मौसम के मिजाज के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं दलहन (अरहर) और तिलहन की कट चुकी फसलें भी भीगकर खराब हो गईं। खेतों में तैयार फसल जहां कटाई के कगार पर थी, वहीं बारिश ने उसकी गुणवत्ता और उत्पादन दोनों पर असर डाला है। सबसे अधिक नुकसान सब्जी उत्पादक किसानों को हुआ है। टमाटर, भिंडी और बैंगन जैसी फसलों को तेज हवा और पानी से व्यापक क्षति पहुंची है। कई जगहों पर पौधे गिर गए और फल सड़ने लगे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक झटका लगा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बड़ी उम्मीद और लागत के साथ फसल तैयार की थी, लेकिन इस बेमौसम बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। उन्हो...