रुद्रपुर, मई 4 -- खटीमा। तेज आंधी और बारिश की वजह से लोहियाहेड के जंगल में पेड़ और जगह जगह खंभे गिर गए है जिससे देर रात से बिजली बाधित है।हालांकि लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली बन रही है लेकिन जगह जगह से पेड़ गिरने से बिजली नहीं आ रही है।लोहियाहेड पावर हाउस से आने वाली 33 हजार केवी की लाइन क्षतिग्रस्त है इस कारण खटीमा शहर और हल्दी फीडर बंद है। बिजली नहीं आने से लगभग 30 हजार उपभोक्ता प्रभावित है। विद्युत विभाग एस डी ओ अंबिका यादव ने बताया कि जंगल में फॉल्ट ढूंढा जा रहा है लेकिन बारिश की वजह से दिक्कत आ रही है। विद्युत विभाग के टीम लगातार बिजली सुचारू करने के लिए जुटी हुई है।जल्द ही बिजली सुचारू कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.