रुद्रपुर, जून 5 -- खटीमा। तेज आंधी और तूफान से विद्युत विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। गुरुवार को आई आंधी में सबसे अधिक नुकसान हल्दी फीडर में हुआ । हल्दी फीडर को जाने वाली 33 केवी की 5 लाइन टूटने से आठ हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। वहीं दर्जनों पोल और विद्युत लाइन टूट गई है। इधर, लोहियहेड सेक्शन में 11 पोल टूट गए हैं और तार पर पेड़ और टहनी गिरने से लाइन बंद है। कंजाबाग सहित जमौर फीडर भी बंद हैं। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित है। कंजाबाग फीडर में एक दर्जन अधिक पोल टूट गए हैं और गुरुवार से लाइट नहीं है। यह भी पढ़ें- बिजली के खंभे-ट्रांसफार्मर गिरने से गांवों में आपूर्ति ठप खबर लिखे जाने तक लाइट दुरुस्त नहीं हो पायी है। ऊर्जा निगम के एसडीओ आलोक सचान ने बताया कि गुरुवार को आई आंधी से विभाग को दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। विद्युत सुचारू...