लखनऊ, अप्रैल 29 -- निगोहा, संवाददाता। बुधवार दोपहर बाद निगोहां में अचानक तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज से बाजारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार सामान समेटकर दुकानों में छिपने को मजबूर हो गए। तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए और देखते ही देखते आंधी-तूफान शुरू हो गया। कुछ ही देर में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने लगे। कई घरों के टीनशेड उड़ गए, जबकि सड़कों पर पानी भर गया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर सामान भी उड़ता नजर आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक हवा इतनी तेज थी कि खड़े रहना मुश्किल हो गया था। निगोहां निवासी जफर आलम के घर की टीनशेड उड़ गई, वहीं पानी की टंकी भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नुकसान हुआ है। वहीं निगोहां में कई स्थानों पर नीम, आम और महुए के बड़े पेड़ धराशायी हो गए। हालांकि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.