कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है। तेज हवाओं, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ा दी है। बीते तीन दिनों से लगातार खराब मौसम के चलते खेतों में खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। विशेष रूप से गेहूं की फसल को सबसे अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में गिर गई हैं, वहीं लगातार बारिश और ओलों की मार से दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा, तो गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित होगी और दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बारिश के कारण कटाई का काम भी प्रभावित हुआ है, जिससे किसानों के सामने भंडारण और रोजम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.