भागलपुर, मई 26 -- टेढ़ागाछ से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात्रि लगभग 10 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आँधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने स्थानीय मक्का किसानों की चिंताओं को बढ़ा दिया है। हालांकि, आँधी कम समय के लिए ही आई, जिससे क्षेत्र में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इस बेमौसम बारिश ने मक्का उत्पादक किसानों के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। क्षेत्र के कई किसानों की मक्के की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है, जिसे वे बारिश के डर से तोड़ नहीं पा रहे हैं। दूसरी ओर, जिन किसानों ने समय रहते फसल की तुड़ाई कर ली थी, वे अब पानी के कारण मक्के को सुखा नहीं पा रहे हैं। मक्के में नमी बढ़ने से फसल के सड़ने और बाजार में उचित दाम न मिलने का खतरा मंडराने लगा है।सोमवार रात्रि जैसे ही तेज आँधी ने दस्तक दी, सुरक्...