तेज अंधड़ से हाइवे पर गिरा पेड़, लंबा जाम लगा और बिजली गुल कर दी गई थी
हल्द्वानी, जून 11 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में बुधवार रात अंधड़ से एक विशाल पेड़ हाईवे पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन कार और दो बाइक सवार बाल बाल बच गए। पेड़ बिजली लाइन को चीरते हुए गिरा और पोल भी उखाड़ फेंका। करीब दो घंटे से अधिक समय तक काठगोदाम-हल्द्वानी मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहा। सैकड़ों लोग यहां अंधेरे में फंस गए। बाद में गौलापार होते हुए ट्रैफिक डायवर्ट करना पड़ा। रात 8:30 बजे तेज अंधड़ के दौरान कोल्टेक्स के पास पेट्रोल पंप के ठीक सामने विशालकाय पेड़ गिर गया। इस दौरान ईट की सुरक्षा दीवार भी भर भराकर गिरी। शहर की बिजली लाइन को चपेट में लेते हुए पोल सहित पेड़ ने उखाड़ दिया और सप्लाई ठप कर दी। गनीमत रही कि किसी गाड़ी के ऊपर पेड़ नहीं गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। तीन कार और दो बाइक सवार गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.