तेज अंधड़ से अस्पताल के टूटे शीशे, बड़ा हादसा टला
रुडकी, मई 31 -- शनिवार को आए तेज अंधड़ और तूफान के दौरान रामपुर चुंगी स्थित एक निजी अस्पताल में बड़ा हादसा होने से टल गया। तेज हवाओं के दबाव से अस्पताल की कई खिड़कियों के शीशे टूटकर गिर गए, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अचानक बदले मौसम के बीच धूल भरी आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के चलते अस्पताल में लगे भारी कांच के शीशे टूट गए। शीशों के गिरते ही मरीजों के तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना के समय कोई व्यक्ति शीशों की चपेट में नहीं आया और सभी सुरक्षित रहे। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए तीमारदारों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, तेज अंधड़ के कारण शहर के कई क्षेत्रों में दुकानों और मकानों पर लगे टीन शेड भी उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.