तेज अंधड़ और बारिश से राजस्थान में 2 मौतें, भरतपुर-भीलवाड़ा में हादसे, 22 जिलों में अलर्ट
नई दिल्ली, जून 5 -- राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़, बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। भरतपुर और भीलवाड़ा में अंधड़ से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। राजधानी जयपुर में रातभर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22 जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।अंधड़ से दो लोगों की गई जान भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र के झोरोल गांव में गुरुवार देर रात तेज आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन दीवार ढह गई। हादसे में 55 वर्षीय इंद्रा देवी की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि उनका दिव्यांग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.