चित्रकूट, दिसम्बर 15 -- जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति, वात्सल्य लखनऊ एवं फोरम फॉर एडवांसिंग वूमेन एजेंडा ने कैंसर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया। जिसमें कई गांवों में महिला समूहों एवं समुदाय के बीच कैंसर के लक्षण, बचाव आदि की जानकारी दी गई। रामनगर ब्लॉक के करौंदी कला, देउंधा, कुई व मुख्यालय कर्वी से सटे बनकट में गोष्ठी आयोजित की गई। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के कार्यकर्ता आदित्य मिश्रा ने कहा कि कैंसर भारत में तेजी से बढ़ती एक गंभीर बीमारी है। हर वर्ष देश में लगभग 14 लाख नए कैंसर के मामले सामने आते हैं। अनुमान है कि हर 8 में से एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में किसी न किसी रूप में कैंसर से प्रभावित होता है। महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर तथा पुरुषों के ओरल कैंसर से अवगत कराया। महिलाओं को शरीर में होने वाले छोटे बदलावों को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.