तेजी से बदल रहा मौसम, लोगों को मिल रही राहत
भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है। यही वजह है कि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय हवा चलने पर ठंड के आगमन का एहसास हो रहा है। बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने भी सात से 11 सितंबर तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक पूर्वानुमान की अवधि में दक्षिण बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन के तेज हवाएं चलने एवं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। सापेक्ष आर्द्रता सुबह 6.40 बजे 78 प्रतिशत जबकि 1.40 बजे दोपहर को 68 प्रतिशत रहा। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.