नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- तेजी से बढ़ रही हैं साइबर अपराध की शिकायतें नई दिल्ली। विशेष संवाददाताभारत में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों के बीच हर सेकंड एक शिकायत की कॉल एजेंसियों को मिल रही है । राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर आने वाली कॉल्स ने तो नया रिकॉर्ड बना दिया है। वर्ष 2025 में इस हेल्पलाइन पर कुल 3.24 करोड़ कॉल्स दर्ज की गईं। यह औसतन लगभग हर सेकंड एक कॉल के बराबर है। यह आंकड़ा देश में बढ़ते डिजिटल खतरों और साइबर अपराधों के विस्तार को साफ तौर पर दर्शाता है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में कॉल्स की संख्या में लगातार तेज वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में जहां 96.4 लाख कॉल्स आई थीं, वहीं 2024 में यह संख्या बढ़कर 2.21 करोड़ हो गई। इसके बाद 2025 में यह आंकड़ा 3.24 करोड़ तक पहुंच गया। हालांकि वृद्धि दर 2024 के 130 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.