गंगापार, अगस्त 29 -- श्रृंग्वेरपुर धाम में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने से श्रद्धालुओं के साथ ही तीर्थ पुरोहितों की चिंता बढ़ गई है। गंगा का पानी बढ़ने से घाटों पर चौकी लगाने की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। वहीं गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के डूबने का खतरा भी बना हुआ है। तीर्थ पुरोहित संजय त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे घाटों पर पूजा-पाठ कराने और चौकी लगाने में परेशानी हो रही है। साथ ही स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गंगा के तेज बहाव के कारण श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस बल और गोताखोरों को अलर्ट कर दिया गया है। चौकी प्रभारी कुंवर भान चंद को भी सत...