रांची, नवम्बर 26 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में बुधवार से दो दिन न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। उसके बाद अगले तीन दिन तक इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। राज्य के अलग-अलग हिस्से में गुरुवार से 29 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। आइए जानते हैं झारखंड के मौसम का हाल। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में निचले स्तर पर सिस्टम तैयार हो रहा है। इसके प्रभाव से पूर्व दिशा से हवा का बहाव शुरू होगा। इससे वायुमंडल में नमी बढ़ेगी और आसमान में छाए बादल 30 नवंबर को और गहरे हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान बारिश के आसार बहुत कम है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.