तेजी से फैलने लगा सरयू नदी के आसपास के इलाके में बाढ़ का पानी
बस्ती, सितम्बर 29 -- बस्ती। तीन दिनों की बारिश बाद सरयू नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। नदी का जलस्तर फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। चक्रवातीय बारिश और बैराजों से छोड़े गए पानी का असर नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों में तेजी से बढ़े पानी ने तटीय गांवों में चिंता बढ़ा दी है। इस सीजन में नदी तीसरी बार खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर पहुंच गई है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार सरयू का जलस्तर 92.850 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से 12 सेंटीमीटर ऊपर है। यह भी पढ़ें- Basti News: खतरे के निशान से 10 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू नदी का जलस्तर जलस्तर बढ़ने के साथ नदी का दबाव तटबंध और तटवर्ती आबादी की ओर बढ़ने लगा है। विक्रमजोत क्षेत्र में बीडी तटबंध के दुधौरा और काशीपुर के पास नदी तटबंध से सटकर बह रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.