आजमगढ़, अप्रैल 24 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति एवं कोर कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान जनपद के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति का आकलन किया गया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गर्मी से बचाव कार्य और एडवाइजरी जारी सहित गेहूं खरीद को सकुशल संपन्न कराने व बाढ़ की पूर्व तैयारियों से अवगत कराया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनहित के कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करना है। जनता से सीधे जुड़े कार्यों एवं योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूर्ण किया जाए। जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। मंत्री ने कहा कि विकास...