उरई, फरवरी 16 -- उरई। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत नोटिस सुनवाई जारी है। अब तक 49.15 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई की जा चुकी है। तीन अधिकारियों द्वारा सबसे कम सुनवाई पर उनको तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची का अवलोकन करने के बाद दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें। निर्वाचन आयोग द्वारा दावा एवं आपत्तिया प्राप्त करने की अन्तिम तिथि छह मार्च तक निर्धारित की गई है साथ ही नो मैपिंग एवं लाजिकल डिस्क्रिपेन्सी कैटेगरी के मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की अन्तिम तिथि 27 मार्च तक निर्धारित की गयी है। जिले में अब तक कुल 219442 नोटिस के सापेक्ष कुल 219434 नोटिस जनरेट किए गए हैं जिसमें से कुल एक लाख 63 हजार 921 यानी 74.70 प्रतिशत नोटिस सम्बन्धित मतदाताओं को तामील कराए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.