सीवान, अप्रैल 30 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत बसंतपुर में जलवायु समर्थ शहरीकरण अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन विषय पर एक दिवसीय यूएलबीएस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा भारत और विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआई), पटना के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस प्रशिक्षण का उद्देश्य छोटे शहरों में जलवायु सहनशीलता को मजबूत करना था। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, संभावित आपदा जोखिमों की पहचान और उनसे निपटने की व्यावहारिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि बदलते मौसम के कारण बाढ़, सूखा, अत्यधिक गर्मी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है, जिसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी बेहद जरूरी है।

उपस्थित जनप्रत...