दरभंगा, मई 7 -- विकास कुमार,कमतौल। कमतौल-अहियारी नगर पंचायत क्षेत्र में जनगणना कार्य दो मई से शुरू है। इसी क्रम में शुक्रवार को मकान सूचीकरण अभियान के तहत नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रंजीत प्रसाद के मकान का सूचीकरण किया गया। इस दौरान प्रगणक सुजीत कुमार एवं नगर पंचायत के आईटी सहायक दीपक कुमार मिश्रा ने भवन संबंधी आवश्यक जानकारी एकत्रित कर सूचीकरण कार्य संपन्न किया। कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी प्रिंसी कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र के सभी घरों का सर्वे एवं मकान सूचीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 500 से अधिक घरों का सूचीकरण किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- डीएम ने जनगणना कार्य का लिया जायजा बाकी बचे घरों का सूचीकरण किया जायेगा। यह भी पढ़ें- जनगणना 2026: अंतिम चरण में पहुंचा ...