अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी ने अब धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 35.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। तापमान में बढ़ोतरी के चलते दोपहर के समय तेज धूप लोगों के लिए परेशानी का कारण बनने लगी है। खासतौर पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय चल रही हल्की ठंडी हवा लोगों को राहत जरूर दे रही है। सुबह के समय मौसम सुहावना बना रहता है, जिससे लोग टहलने और दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकल रहे हैं। वहीं शाम को भी तापमान में हल्की गिरावट के चलते मौसम कुछ हद तक आरामदायक हो जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.