रिषिकेष, जुलाई 1 -- मानसून की पहली तेज बारिश के साथ ही बुल्लावाला क्षेत्र से गुजरने वाली सुसवा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। बरसाती पानी के तेज बहाव से नदी-नालों और खालों के किनारे बसे इलाकों में खतरे की आशंका को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार देर रात्रि से डोईवाला व आसपास क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई थी। जो बुधवार को दिन भर होती रही। ऐसे में बुल्लावाला क्षेत्र से गुजरने वाली सुसवा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जिसको देखते हुए डोईवाला नगर पालिका की टीम ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों से नदी, नालों और खालों से दूरी बनाए रखने की अपील की। साथ ही बारिश के दौरान खुले में लगे बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। राहत की ब...