रांची, दिसम्बर 10 -- रांची समेत पूरे झारखंड का तापमान तेजी से गिरने वाला है। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री उतार-चढ़ाव होने का सिलसिला जारी रहेगा। 12 दिसंबर के बाद कुहासा का प्रकोप बढ़ेगा। सर्द हवाओं की गति के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में अगले दो दिन तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आएगी। लेकिन, इसके बाद फिर इसमें मामूली वृद्धि होगी। 12 के बाद दिन के पहले पूर्वार्द्ध में कुहासा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में मेदिनीनगर, हजारीबाग और खूंटी का तापमान दस डिग्री से नीचे रहा। संताल में कुहासा का प्रकोप गहराने लगा है। देवघर में सुबह में सबसे अधिक कुहासा छाया रहा। देवघर में सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.