सहारनपुर, अगस्त 8 -- देवबंद। सावन माह में कांवड़ यात्रा को शिवभक्त देवबंद-मंगलौर मार्ग समेत विभिन्न मार्गों से होकर बड़ी संख्या में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इस दौरान नगर में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से मार्ग का वातावरण शिवमय बना हुआ है। देवबंद-मंगलौर मार्ग, भायला मार्ग सहित स्टेट हाइवे पर कंधों पर कांवड़ लिए शिवभक्तों की वापसी तेजी के साथ शुरू हो गई है। यात्रा के दौरान कांवडिय़ों में खासा उत्साह है। कांवडिय़ों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगे है और लोग शिव भक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ कमा रहे है। शिवभक्तों को जलपान, भोजन और विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में आस्था के साथ देश भक्ति की झलक इसके अलावा डाक कांवड़ भी हरिद्वार की तरफ पवित्र गंगा जल लाने के लिए तेजी से हरिद्वार की तरफ बढ़ रहे है। जहां से ...