जहानाबाद, अप्रैल 23 -- एक माह में पांच फीट नीचे गया जलस्तर पेयजल संकट से निपटने के लिए मोबाइल वैन के माध्यम से हो रही है चापाकलों की मरम्मती जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भीषण गर्मी की वजह से भूजल स्तर में तेजी से गिरावट हो रही है। एक महीने में जलस्तर में पांच फीट की गिरावट आई है। हालांकि पीएचईडी डिपार्टमेंट पेयजल संकट से निपटने के लिए बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत युद्ध स्तर पर कर रहा है। सभी पंचायतों में मोबाइल वैन के माध्यम से बंद पड़े चापाकलों की मरम्मत की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पन्द्रह मार्च को पीएचईडी के द्वारा जल स्तर के लिए एकत्र किए गए नमूने के अनुसार जिले का औसत जलस्तर 22 फीट था, जो वर्तमान में सत्ताईस फीट हो गया है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में गिरा 15 से 25 फीट तक भूजल स्तर, सूख गए हैंडपंप हालांकि, अभी तक जिले का कोई भी पंचा...