तेजी से किया जा रहा है डॉ.आम्बेडकर भवन का निर्माण
चम्पावत, मई 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिला मुख्यालय में समाज कल्याण विभाग की ओर से डॉ.भीमराव आम्बेडकर भवन का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था आरडब्लूडी की ओर से 305.10 लाख रुपये की लागत से आम्बेडकर भवन का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने निर्माणाधीन भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी बृजवाल के अनुसार जिले में सीएम की घोषणाओं से संबंधित सभी विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर उन्हें गति दी जा रही है, जिससे आदर्श चम्पावत का संकल्प साकार रूप ले सके। यह भी पढ़ें- तेजी से किया जा रहा है डॉ.आम्बेडकर भवन का निर्माण उन्होंने बताया कि आम्बेडकर भवन के निर्माण से अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.