अमरावती, नवम्बर 18 -- बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अकवान तेजी से ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, यह तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश और यानम के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। झोंकों के साथ हवा की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ओडिशा में भी बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है।20 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है तूफान भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अकवान बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में सक्रिय है। मंगलवार शाम तक यह चेन्नई से करीब 590 किलोमीटर पूर्व में...