तेजी से आगे बढ़ रहा चक्रवात 'अकवान'; 3 दिनों तक इन राज्यों में तूफान संग बारिश, उत्तर में कोहरे का कोहराम
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- Cyclone Akvan IMD Weather Updates: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप लेकर तेजी से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। ये तूफान आज (मंगलवार, 17 नवंबर) की शाम एक 'गंभीर चक्रवाती तूफान' में तब्दील हो सकता है। इसके बाद, 19 नवंबर की सुबह के आसपास इसके और अधिक तीव्र होकर एक 'बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदलने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली की वजह से तीन दिनों तक छह राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने कहा है कि चक्रवात अकवान की वजह से 19 और 20 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा, 20 और 21 नवंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.