महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, निज संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व तेजाब फेंकने की धमकी से दहशत में आई 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार जेल भेज दी।आरोप है कि अरबाज अली नामक युवक काफी समय से किशोरी का पीछा कर छेड़छाड़ करता था और जबरन शादी का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर वह तेजाब फेंककर जान से मारने की धमकी देता था।शनिवार दोपहर वह फिर घर के बाहर पहुंचा और दबाव बनाने लगा। मना करने पर धमकी दी। इससे आहत किशोरी ने कुछ देर बाद कमरे में जाकर जहर खा लिया। मां ने उसे अचेत देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में आरोपित अरबाज उर्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.