कुशीनगर, अप्रैल 12 -- पडरौना, निज संवाददाता।रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के अंदर सो रही मां-बेटी पर बेजाब फेंकने वाले तीसरे बदमाश को भी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने मिलकर सीढी के रास्ते में घर में प्रवेश किया था और मां-बेटी पर तेजाब फेंककर फरार हो गए थे। बुरी तरह से झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि मां मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में अब भी मौत से जूझ रही है।गुरूवार की रात 1.30 बजे रामकोला क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटी पर तेजाब फेंका गया था। परिजनों के मुताबिक युवती अपनी मां के साथ घर के प्रवेश द्वार से सटे कमरे में सो रही थी। यकायक युवती व उसकी मां चिल्लाने लगीं, तो परिवार के अन्य लोग कमरे में पहुंचे। देखा कि दोनों पर तेजाब फेंककर जलाने का प्रयास किया गया था। दोनों बुरी तरह से झुलस गई। मेडिकल कॉलेज में...