कुशीनगर, अप्रैल 12 -- पडरौना, निज संवाददाता।इस घटना में मुख्य आरोपी व उसके दोनों सहयोगियों ने निर्ममता की सारी हदें पार कर दी थी। मां-बेटी पर तेजाब फेंकने के बाद निकलते वक्त बदमाशों ने कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। मां बेटी तड़पते हुए जोर-जोर से चिल्लाकर कमरे का फाटक खोलने का प्रयास कर रही थीं। बाहर सो रहे पिता ने जब फाटक खोला तो मरणासन्न अवस्था में पहुंच चुकी बेटी उनसे लिपट गई। इससे पिता भी चोटिल हो गया था।गुरूवार की रात में प्रवेश द्वार पर लोहे के चैनल वाले गेट को बंद करके सभी लोग सो रहे थे। गेट के पास बरामदे में परिवार का मुखिया रिश्तेदारी के लड़के के साथ सो रहा था। इससे सटे कमरा है, जिसमें मां-बेटी सो रही थीं। बरामदे से ही सीढ़ी ऊपरी मंजिल की ओर जाती है। सीढ़ी पर पहले मंजिल के पास एक खिड़की है। खिड़की में शीशे का फाटक लगा है, जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.