बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- तेजाब से युवक की हत्या का आरोप लगाकर जाम की सड़क पुलिस से की धक्का-मुक्की, सड़क पर की आगजनी चंडी में करीब दो घंटे तक जाम रहा एनएच 431 रविवार की शाम बापू हाई स्कूल के पास मिला था शव परिजन कह रहे हैं हत्या, पुलिस ड्रग्स से मौत की जता रही आशंका परिजन शव की कर रहे मांग, पुलिस ने कहा-पुष्टि के बाद मिलेगा शव फोटो : चंडी जाम-चंडी में माधोपुर तिराहा के पास सोमवार को एनएच 431 और एसएच 78 को टायर जलाकर जाम करते लोग। चंडी, एक संवाददाता।

शव की पहचान थाना क्षेत्र के बापू हाई स्कूल के पास मुहाने नदी के किनारे झाड़ी से रविवार की शाम एक युवक का शव बरामद किया गया था। शव की हालत काफी खराब थी। उसकी पहचान 13 अगस्त से गायब चंडीडीह गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित कुमार के रूप में करने का दावा किया गया है। परिजन कह रहे हैं कि शव रोहित का है। ...