तेजाब से चेहरा झुलसा पर हौसला नहीं, 10 साल बाद एक साथ पाईं 2 सरकारी नौकरियां, कौन हैं काजल प्रजापति
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- गुजरात की काजल प्रजापति ने अपने कड़े संघर्ष, हिम्मत और जज्बे से देश भर की बेटियों के सामने एक अनूठी मिसाल कायम की है। 10 साल पहले हुए एसिड अटैक ने उनके चेहरे को जलाकर बिगाड़ दिया था लेकिन वे अपनी जिंदगी और ख्वाब को पूरा करने की जंग में डटी रहीं और करीब एक दशक बाद उन्होंने एक साथ दो सरकारी भर्तियों की परीक्षाएं क्रैक कर डाली। सबसे पहले उन्होंने तलाटी-कम-मंत्री पद के लिए परीक्षा पास की और इसके ठीक दो महीने बाद उन्होंने डिप्टी मामलातदार की भर्ती परीक्षा में भी सफलता का परचम लहराया। काजल ने डिप्टी मामलातदार की सरकारी नौकरी को चुना है। सितंबर में ही इसका डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होना है। 28 वर्षीय काजल का साहस आज न सिर्फ एसिड अटैक सर्वाइवर्स बल्कि देश की युवतियों के लिए बड़ी प्रेरणा बन गया है।अब करीब 50 हजार प्रति माह कमाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.