सीवान, जुलाई 18 -- बड़हरिया से नेयाज। थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में पति के तेजाब फेंकने से पत्नी व मासूम बेटा जख्मी हो गए। घायलों में 25 वर्षीय पत्नी छोटी देवी व तीन वर्षीय पुत्र गोधन कुमार शामिल हैं। घटना का कारण दोनों के बीच पूर्व से चला आ रहा आपसी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- ने पत्नी को तेजाब फेंककर जलाया, पुत्र भी आंशिक रूप से जला घटना की जानकारी बताया जाता है कि नवलपुर के दिलीप कुमार की शादी छोटी देवी के साथ हुई है। शादी के बाद ही से ही ससुराल वाले छोटी देवी को प्रताड़ित कर रहे थे। बाद में ससुराल वालों से तंग आकर छोटी देवी अपने मायके आ गयी थी। बाद में ससुराल वालों ने इसे अपने घर बुलाया और गुरुवार की रात को सोते पति ने समय अपनी पत्नी पर तेजा...