कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, एक संवाददाता आपसी विवाद को लेकर सास पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने बहू को गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 35(1) के तहत आरोपी बहू को जमानत पर छोड़ दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्लामपुर का है। जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के दौरान बहू ने सास पर तेजाब फेंक कर झुलसाने का प्रयास किया। घटना के बाद पीड़िता सास की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की।थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि आरोपी द्वारा तेजाब फेंक कर झुलसाने का प्रयास किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहू को गिरफ्तार किया गया, लेकिन संबंधित धाराओं के तहत जमानत का प्रावधान होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। --...