नैनीताल, अप्रैल 8 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने गलती से तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय हेम जोशी ने अनजाने में तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर वह खुद ही अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि मरीज को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि घरों में खतरनाक रसायनों को सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.