तेजाब पीने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
मेरठ, अगस्त 18 -- करीब 20 दिन पूर्व आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान होकर तेजाब पीने वाली दुष्कर्म पीड़िता की हालत में अब सुधार हुआ है। मंगलवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। पीड़िता की हालत में सुधार होने पर परिजनों ने रहात की सांस ली है। बता दें कि नगर निवासी हाईस्कूल की छात्रा के साथ दो युवकों ने कार में डालकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसकी फोटो भी आरोपियों ने खींच लिए थे। उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहे थे। उसपर 10 लाख रुपये देने का दबाव भी आरोपियों द्वारा डाला जा रहा था। इसी से परेशान होकर छात्रा ने बीती एक अगस्त को घर में रखा तेजाब पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने छात्रा करे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था। तेजाब के असर से पीड़िता की आंत, खाने व सांस लेने वाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.