फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर तेजाब पिलाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने एक आरोपित को दोषी करार दिया है। सजा के प्रश्न पर 11 मई को सुनवाई होगी। नवाबगंज थाने के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 2 नवंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसका कहना था कि ग्रामीण और उसकी पत्नी बाहर मेहनत मजदूरी करते हैं। उसकी पुत्री पैतृक गांव में चाचा के साथ रहती है। पुत्री को 12 जुलाई 2021 को हिमांशु आदि बहला फुसलाकर अपने साथ ले गये। भाई की सूचना पर ग्रामीण अपने गांव वापस आया। ग्रामीण के मुताबिक पुत्री का विवाह तय हो चुका था और उसकी गोदभराई में उसकी ससुराल वालों की तरफ से जेवरात भी दिये गये थे। इन जेवरातों के अलावा 20 हजार रुपये भी शादी के लिए घर में रखे थे। इसे पुत्री से घर से निकलवाकर अपने ...