रुडकी, जनवरी 7 -- रुड़की, संवाददाता। वीजी स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रहे अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार खेले गए मुकाबले में वीजी ब्लू ने ऋषि क्रिकेट एकेडमी को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रत्यक्ष की 40 रनों की पारी और वेदांत की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर वीजी ब्लू ने मैच को अपने नाम किया। हरिद्वार रोड स्थित एकेडमी के संचालक अंकित मेंहदीरत्ता ने बताया कि ऋषि क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 30 ओवरों में 100 रनों के स्कोर पर सिमट गई। वीजी ब्लू की ओर से वेदांत ने 6 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट झटके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.