तेज़ रफ़्तार कंटेनर की चपेट में आने से भारतगंज के युवक की इंदौर में मौत
गंगापार, मई 10 -- मध्य प्रदेश के इंदौर में हुए भीषण सड़क हादसे में भारतगंज नि० युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर कस्बे में पहुंचते ही परिवार समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है। भारतगंज के मंगलवारी बाजार स्थित समाजसेवी जगदीश गुप्ता के पुत्र 30 वर्षीय सूर्य प्रकाश गुप्ता इंदौर में रहकर फुल्की का कारोबार करते थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से जा रहे थे, तभी तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सूर्य प्रकाश सड़क पर गिर पड़े और उनका सिर कंटेनर के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना फोन के माध्यम से जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। पिता जगदीश गुप्ता, पत्नी ममता गुप्ता और छोटे भाई शिवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.