कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर, संवाददाता। शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के बीच तस्करों ने अब नामी ट्रेनों और महिलाओं का सहारा लेना शुरू कर दिया है। क्राइम ब्रांच और रावतपुर पुलिस ने करीब 50 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। ये लोग तेजस के थर्ड एसी कोच में ओडिशा से गांजा लेकर आए थे। उन्नाव और कानपुर में बेचने की तैयारी थी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड आर्डर विपिन टाडा ने बताया कि अभियान के दौरान पकड़े गए लोगों से सूचना मिली थी कि उन्नाव के गंगाघाट निवासी अकबर अली उर्फ चिंगारी और काकादेव निवासी उमेश चंद्र राजपूत उर्फ अश्वनी भी इस काम में लिप्त हैं। गुरुवार को क्राइम ब्रांच एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में राजकीय पॉलिटेक्निक रेलवे लाइन के पास से अकबर अली, अश्वनी राजपूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.