लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली वीआईपी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस के यात्री सुविधाओं के लिए सामान्य ट्रेनों के मुकाबले चार गुना अधिक किराया देने के बावजूद अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्हें ट्रेन में न तो सफाई मिल रही है और न ही सुविधाजनक सीटें। उनकी शिकायतों पर रेलवे की तरफ से केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। तेजस एक्सप्रेस के यात्री आशीष चौहान ने ट्रेन के एग्जक्यूटिव कोच ई-1 की बदहाली को लेकर रेलवे के एक्स हैंडल पर शिकायत की है। बताया कि एक तो सीट बहुत गंदी है। लग रहा है कि सफाई किए बिना ही इसे रवाना कर दिया गया। सीट की फिटनेस तो और खराब है। इसका फुट और हैंडल रेस्ट टूटा हुआ है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कहा कि बेहतर ट्रेन के लिए किया जा रहा आपका प्रयास बेकार जा रहा है। क्योंकि, नीचे का स्टाफ लापरवाही बरत रहा है।सीट की सफ...